पाकुड़, अगस्त 20 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख़ के आवासीय कार्यालय बिरकिट्टी में गुरूवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर महेशपुर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख ने स्व़ राजीव गांधी की जीवनी के बारे में उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि स्व़ राजीव गांधी पंचायत राज एवं सूचना क्रांति के जनक के साथ-साथ आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में जाने जाते हैं। हम सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों तथा बताए गए मार्गों पर चलकर न सिर्फ देश वरन समाज व जनहित के लिए कार्य करना ही उनके प्रति हमारी ओर से उनका वास्तविक सम...