धनबाद, जनवरी 20 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर कोलियरी में सोमवार को वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सुरक्षा-जागरुकता व निरीक्षण का संकल्प लिया। डीजीएमएस के सुरक्षा निदेशक अनिल कुमार दास व वरिष्ठ कोयला अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सुरक्षा निदेशक ने कहा कि 111 वर्ष पुरानी महेशपुर कोलियरी ने समय के साथ सुरक्षा मानकों को अपनाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम के दौरान कोल इंडिया का ध्वजारोहण किया गया व कबूतर उड़ाकर सुरक्षित कार्य वातावरण का संदेश दिया गया। मजदूरों ने सुरक्षा गीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खदानों में सतर्कता और नियमों के पालन का महत्व दर्शाया। खान सुरक्षा पखवाड़ा के तहत महेशपुर ओसीपी व भूमिगत खदान का भी निरीक्षण क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.