कोडरमा, जून 20 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के महेशपुर के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टोटो में टक्कर मार दी, जिससे टोटो पर सवार एक महिला और उसकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों के पीछा करने पर रूपहाड़ी के समीप ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घायलों की पहचान ममता देवी (23 वर्ष) तथा उनकी बेटियां माही कुमारी (8 वर्ष) और मानवी कुमारी (6 वर्ष), निवासी पुरानानगर, के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ममता देवी अपनी दोनों बेटियों के साथ टोटो पर सवार होकर कोडरमा की ओर जा रही थीं। इसी दौरान महेशपुर के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घाय...