पाकुड़, नवम्बर 25 -- महेशपुर। प्रखंड की पांच पंचायतों बलियाडंगाल, छक्कुधाड़ा, पथरिया, चंडालमारा तथा देवीनगर पंचायत भवन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के तहत आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। बलियाडंगाल पंचायत भवन में शिविर का उद्घाटन बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने किया। शिविर में सभी पांच पंचायतों में अधिकारियों ने सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। और इसका लाभ उठाने की अपील आम लोगो से किया। शिविर में जाति, आय, निवासी, राशन कार्ड, अबुवा आवास योजना, मैया सम्मान योजना सहित अन्य विभिन्न तरह के आवेदन ग्रामीणों के द्वारा जमा किया गया। जिसमें शिविर में समाधान होने वाले आवेदनों का ऑन दी स्पॉट निष्पादन किया गया। शिविर में जो आवेदन निष्पादन के लायक नहीं थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.