पाकुड़, मई 2 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के महेशगड़िया गांव के साहु टोला में विगत शुक्रवार को हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी शामिल हुईं। उनके साथ सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम तथा थाना प्रभारी रवि शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ हुई। इसके बाद उपासना मरांडी ने हनुमान मंदिर का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

कलश शोभा यात्रा इस अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें महिलाओं और युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। साथ ही सात दिवसीय धार्मिक कथा का शुभारंभ किया गया, जिसमें आसपास के कई गांवों से आए श्रद्धालु काफी संख्या में शामिल हुए। कथा...