खगडि़या, अप्रैल 9 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि महेशखूंट थाना पुलिस ने पशु आहार कारखाना स्थित एनएच 31 पर तस्करी के लिए वाहन से ले जा रही 112 लीटर विदेशी शराब सहित वाहन जब्त कर लिया। वहीं वाहन चालक को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वाहन चालक झारखंड राज्य के दुमका अंतर्गत रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव निवासी गुज्जर रविदास के पुत्र रूदल रविदास है। बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर महेशखूंट पुलिस शराब कारोबारी को दबोचने के लिए वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी पुलिस को देखकर शराब तस्कर वाहन में रखी शराब लेकर पुलिस को चकमा देकर भागने लगा। इस दौरान एनएच पर खड़े एक वाहन में ठोकर मार दिया। जिसके कारण शराब रखे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बताया गया कि लाल रंग की मैजिक वाहन की तलाश लेने पर 375 एमएल का 112 बोतल विदेशी शराब मिली। जि...