खगडि़या, फरवरी 27 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि महेशखूंट थाना क्षेत्र के पतला गंडक घाट पर जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के वर्षो बाद ीाी पुल का निर्माण नहीं हो सका है। पतला गांव निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य आदेश सिंह, दीपक सिंह, प्रभाकर सिंह बेचन सिंह आदि ने बताया कि हर विधानसभा चुनाव में पतला में गंडक नदी पर पुल बनाने का आश्वासन प्रत्याशियों द्वारा दिया जा रहा है,लेकिन पुल का निर्माण अब तक नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पुल नहीं बनने के कारण दुर्गम दियारा इलाके के लाखों लोग आज भी नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं। गंगा नदी मे पुल नहीं रहने के कारण दियारा मे बसे लोगों को बाढ़ व बरसात के दिनों में अधिक परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने बताया ऐसी बात नहीं है कि इस इलाके में विकास के काम नहीं हुए हैं, लेकिन गंगा नदी मे पुल नहीं बनने के कारण लो...