खगडि़या, नवम्बर 19 -- गोगरी। गोगरी प्रखड अंतर्गत महेशखूंट खांरोधार से पकरैल होते हुए पौरा गांव जाने वाली पक्की सड़क जर्जर हो गई है। सड़क में बड़े-बड़े गढ्ढे बन गए हैं। जिससे यात्रियों को आवागमन में हिचकोले खाने पड़ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक दिन सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन जर्जर सड़क से आवागमन में जान को खतरा बना रहता है। गोगरी प्रखंड सर्किल नंबर एक के छह पंचायतों के लोगों ने उक्त सड़क का निर्माण जल्द कराने की मांग की है। जर्जर सड़क से आवाजाही में लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन जर्जर सड़क की मरम्मत कराने में विभाग उदासीन बने हुए हैं। बताया गया कि पौरा से गौछारी जाने वाली पक्की सड़क का निर्माण होने से आवागमन काफी आसान हो जायगा। उक्त सड़क की लंबाई लगभग ग्यारह किलोमीटर है। जो सड़क आरईओ विभाग के अधीनस्थ हैं, लेकिन सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.