खगडि़या, दिसम्बर 31 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि ठंड से बचने के लिए लोग अलाव क सहारा ले रहे हैं। हाड़ कंपाने वाली कपकपी ठंड से बचने के लिए लोगों आलाव को देखते ही तापने के लिए आ जाते हंै। ठंड अपना विकराल रूप धीरे -धीरे धारण करते जा रहा है। लोगों का ठंड से बचने का सहारा अलाव इन दिनों बन गया है। दिनभर कनकनी व सर्द हवा बहने से लोगों ने भी ठंड से बचाव के लिए कई तरीका अपना रहे हैं। गर्म कपड़े तथा अलाव की व्यवस्था करके इस ठंड के मौसम में अपना जीवन बिता रहे हैं। हालांकि महेशखूंट थाना क्षेत्र के आस पास के क्षेत्रों में सरकार की ओर से चौक व चौराहों तथा सार्वजनिक जगहों पर आलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग लकड़ी तथा गत्ता खरीद कर अलाव लगा रहे हैं। अलाव को देखते ही लोग तापने के दौड़ जाते हैं। कुछ लोग ठंड से बचने के लिए घर में दुबके रहते हैं।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.