खगडि़या, अप्रैल 8 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि पकरैल पंचायत के वार्ड संख्या 15 लेवा गांव में मंगलवार को आग लगने से तीन घर जल कर राख हो गए। आग से मुकेश पासवान कृष्णा पासवान तथा संतोष पासवान का घर का आनाज, बर्त्तन, नकदी व कपड़े जलकर राख हो गए। आग चूल्हे की चिंगारी से लगने की बात बताई जा रही है। आग लगने की खबर सुनने के साथ ग्रामीण दौड़े और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। दमकल भी आग बुझाने में मदद की। महेशखूंट थाना के 112 नंबर की पुलिस गाड़ी भी पहुंचकर घटना की जायज़ लिया। पीड़ित परिवार को अब खाने,रहने की चिंता सताने लगी है। इस कड़ाके की धूप में कैसे अग्नि पीड़ित परिवार अपना जीवन यापन करेंगे यह सवाल खड़ा हो गया है। इधर समाजसेवी अरविंद सिंह ने वरीय अधिकारी से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.