खगडि़या, अप्रैल 25 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि दिनोंदिन बढ़ती गर्मी से लोग बेहाल हैं। तेज धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। ऐसे में दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छाया जा रहा है। वही प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के कारण भीषण गर्मी में पानी के लिए लोग भटक रहे हैं। गोगरी प्रखंड के झिकटिया, महेशखूंट, बन्नी, मदारपुर सहित दर्जनों पंचायतों में पानी के लिए भटक रहे ग्रामीणों ने बताया महेशखूंट थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों में लगे चापाकल में पानी लेयर नीचे चले जाने के कारण चापाकल से पानी कम निकलने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर एक घंटे तक चापाकल नहीं चलाते जा रहे हैं तो चार पांच मिनट चापाकल चलाने के बाद थोड़ा-थोड़ा पानी निकलता है। यह भी पढ़ें- हरिदासपुर दास टोला में नहीं पहुंच रहा नल का जल, लोग परेशान ग्रामीणों ने बताया कि चिलचिलाती धूप के कारण क...