खगडि़या, दिसम्बर 31 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के तत्वावधान में झिटकिया पंचायत के रामचंद्रपुर में छह दिवसीय योग शिविर आयोजित। शिविर के चौथा दिन मंगलवार को योगाचार्य सुबोध कुमार ने कहा कि मनुष्य को निरोग रहने के लिए नियमित योग करना बहुत जरूरी है। योग से मनुष्य चरित्रवान, बलवान तथा धनवान होता है। वही योग शिक्षक नीलु देवी ने योग साधक को आसन, प्राणायाम,अनुलोम, विलोम व कपालभाति करने का फायदा बताया। उन्होंने विभिन्न योग से बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...