खगडि़या, मार्च 27 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि श्री श्री 108 चैती दुर्गा मेला समिति, पटेल नगर भर्रा में दो दिवसीय मेला का आयोजन होगा। मेला अध्यक्ष अशोक सिंह ने गुरुवार को बताया की मेला के दोनों रात 28 व 29 मार्च को लोकनृत्य कार्यक्रम आयोजित होगा। मेला शांति माहौल में आयोजित हो इसको लेकर कमेटी की गठन किया गया है। सर्वसम्मति से मेला सचिव माधो सिंह कोषाध्यक्ष नरेश कुमार नयन सदस्य ललन कुमार सिंह,रामबालक सिंह, ब्रिशन कुमार, मुकेश कुमार सिंह, दिनेश सिंह सरपंच प्रमोद कुमार सिंह आदि चुने गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...