कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर की नई टीम का विस्तार किया गया। त्रिवार्षिक सत्र 2025-28 के संरक्षक मंडल में महेश चंद्र जैन, बलराम नरूला, तिलक राज शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता 'गोल्डी, संजीव पाठक बॉबी, लक्ष्मण दास रुपाणी, मदन चंद कपूर, नज्म हमराज समेत 38 वरिष्ठ व्यापारियों को शामिल किया गया। अध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया कि अनुशासन समिति का संयोजक नीरज दीक्षित को बनाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालकृष्ण गुप्ता, उमेश अग्रवाल, देवी खन्ना, चंद्र प्रकाश सोमानी, गोपी श्रीवास्तव, दीपक सिंह सहित कुल 26 पदों पर मनोनयन हुआ। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी सरदार नीतू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पार्षद मनोनीत करने पर स्वागत किया गया। मणिकांत जैन, कृपा शंकर त्रिवेदी, प्रदीप गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता आदि मौजूद रहे।...