जहानाबाद, फरवरी 28 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के महेवा में नई युवा क्लब के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में परंपरागत होली गीत के साथ जमकर गुलाल उड़ाए गए। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह का उदधाटन स्थानीय पंचायत समिति सदस्य माधुरी देवी ने किया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष सतीश कुमार दांगी उपाध्यक्ष, इंदल पासवान, संयोजक कौशल पासवान के अलावे, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद शर्मा, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा,जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार पप्पू, पूर्व मुखिया ओमप्रकाश, पंचायत समिति सदस्य बवन सिंह, चंदन यादव आदि उपस्थित थे। होली गीत सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग पहुंचे थे। फोटो- 28 फरवरी जेहाना- 13 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड के महेबा में शनिवार को आयोजित होली मिलन समारोह में ...