चंदौली, अप्रैल 19 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के महेवा में नेशनल हाईवे के किनारे बनने वाले ट्रामा सेंटर का भवन बनकर तैयार हो चुका है। अब वहां इलाज शुरू होने का इंतजार है लेकिन विभागीय जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते मरीजों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। दो मंजिले इस भवन का काम पूरा होने के साथ ही खिड़की, दरवाजा आदि का कार्य हो चुका है। आवासीय परिसर का निर्माण कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत विकासखंड के महेवा गांव में नेशनल हाईवे के किनारे ट्रामा सेंटर का शिलान्यास आठ दिसम्बर 2018 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व क्षेत्रीय सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने भव्य समारोह में किया। उस समय तीन करोड़ 12 लाख 95 हजार की लागत से लेवेल तीन का ट्रामा सेंटर प्रस्तावित था, लेकिन बाद में सांसद डॉ...