चंदौली, जून 8 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखण्ड के महेवा स्थित ट्रामा सेंटर का निर्माणकार्य पूरा हो गया है। कल मंगलवार को विभागीय अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विधायक रमेश जायसवाल इसका लोकार्पण करेंगे। इसके बाद जिले ही नहीं बिहार के लोगों को भी बेहतर इलाज की सुविधा मिलने लगेगी।

शिलान्यास का इतिहास राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत विकासखंड के महेवा गांव में नेशनल हाईवे के किनारे ट्रामा सेंटर का शिलान्यास आठ दिसम्बर 2018 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री-सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने भव्य समारोह में किया था। उस समय तीन करोड़ 12 लाख 95 हजार की लागत से लेवेल तीन का ट्रामा सेंटर प्रस्तावित था, लेकिन बाद में सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय की पहल पर इसे लेवेल दो के रूप मे...