महेवा और साहबगंज में करोड़ों के नुकसान से आक्रोशित हैं व्यापारी
गोरखपुर, सितम्बर 29 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पिछले दिनों हुई रिकॉर्ड बारिश के बीच महेवा और साहबगंज थोक मंडी में कारोबारियों का करोड़ों का नुकसान हुआ है। कारोबारियों ने सरकार से नुकसान को लेकर मुआवजा की मांग की है। वहीं सोमवार को भी महेवा मंडी में गल्ला कारोबारी भीगे हुए अनाज को सुखाते हुए नजर आए। कारोबारी अपने बर्बाद हुए अनाज को लेकर भावुक दिखे। कारोबारियों का कहना है कि अनाज बर्बाद भी हो गया। इसके बाद भी इस अनाज का जीएसटी अदा करना होगा। महेवा मंडी में गुड़ कारोबारी प्रमोद गुप्ता का करीब 8 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। दुकान में पानी घुसने से लाखों कीमत का गुड़ गल गया है। इसी तरह दाल कारोबारी पीयूष कसौधन के दुकान और गोदाम में रखा अरहर, मूंग, मलका, उड़द, बाजरा खराब हो गया। व्यापारी का करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
नुकसान का मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.