चंदौली, मई 28 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के गायघाट भगड़ा गांव में बीते दिनों अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम पर हमला तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में चन्दौली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मुख्य अभियुक्त महेन्द्र राव, विजेन्द्र राव और रामआसरे राव पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सीओ रघुराज ने बताया कि अभियुक्तों की एफआईआर निरस्त करने की याचिका भी उच्च न्यायालय से खारिज हो गई है। वहीं मुंसफ कोर्ट चकिया से भी आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- मार डालो पुलिस वालों को...आरोपी की बात सुनते ही भीड़ ने कर दिया हमला, आठ लोगों पर एफआईआर बीते 9 मई को चंद्रप्रभा रेंज क्षेत्र के अलीपुर भांगड़ा गांव में अवैध खनन क...