बेगुसराय, मार्च 6 -- चेरियाबरियारपुर/मटिहानी, हिटी। मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के महेंद्रपुर गांव की प्रतिभाशाली बेटी रुचि सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा में 171वीं रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह चेरियाबरियारपुर प्रखंड क्षेत्र के कोरजना ग्राम के निवासी उमाकांत सिंह की नतिनी हैं। उनकी इस उपलब्धि से गांव समेत पूरे प्रखंड में तथा ननिहाल में खुशी का माहौल है। जैसे ही रुचि की सफलता की खबर लोगों तक पहुंची, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। रुचि सिंह के पिता राम शंकर सिंह बांका जिले में पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि रुचि बचपन से ही पढ़ाई में काफी मेधावी और मेहनती रही हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में डीएवी पब्लिक स्कूल बेगूसराय से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद डीपीएस आरके पुर...