पूर्णिया, मार्च 26 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महेन्द्रपुर धाम परिसर में स्थित काली मंदिर और दुर्गा मंदिर में बीती रात चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब पांच बजे मंदिर के पुजारी मंगनी देवी और पप्पू पोद्दार जब नियमित साफ-सफाई के लिए पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर पाया गया कि दानपेटी को तोड़कर उसमें रखी नकदी निकाल ली गई है। साथ ही मंदिर के अन्य सामान भी चोरी कर लिए गए हैं। इतना ही नहीं इसी परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर से भी चोरों ने एक बड़ी पीतल की घंटी उड़ा ली। इस घटना से स्थानीय श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के सदस्यों में आक्रोश...