महेन्द्रनाथ मंदिर में अरघा से होगा जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चौकस
सीवान, जुलाई 24 -- सिसवन, एक संवाददाता। श्रावण मास में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र महेंद्रनाथ मंदिर, मेहंदार में लगने वाले ऐतिहासिक श्रावणी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार को एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि 27 जुलाई तक सड़क मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, बैरेकेडिंग और अन्य आवश्यक कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Katihar News: श्रावणी मेला को लेकर मंदिर कमेटी के साथ एसडीओ ने की बैठकलगभग सभी प्रमुख मार्गों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.