फरीदाबाद, सितम्बर 18 -- पलवल। गांव बंचारी के महेंद्र सिंह को अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से गांव में खुशी का माहौल है। महेंद्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. उदित राज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदय भान, दीपेंद्र हुड्डा सहित कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। वे प्रदेश के मेहनतकश वर्ग की आवाज को मजबूत करेंगे और उनके हक-हितों के लिए संघर्ष करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...