नई दिल्ली, मई 21 -- आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के हर मैच से पहले ये सवाल जरूर उठता है कि क्या माही खेलेंगे और आखिरकार महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को निराशा हाथ लगती है। 21 मई को भी सीएसके का मैच है। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ। करो या मरो वाला मैच। जहां तक धोनी का सवाल है तो वह इस मैच में भी नहीं खेलेंगे। पूरे सीजन में वह एक भी मैच नहीं खेले हैं। इस बीच रिपोर्ट है कि एमएस धोनी अपने गृह नगर रांची लौट चुके हैं। तो क्या वह पहले ही मान चुके हैं कि टीम प्लेऑफ में नहीं ही पहुंचने वाली है? CSK के बैटिंग कोच माइक हसी ने एक दिन पहले ही बताया था कि अगर टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई करती है तो धोनी उसमें खेल सकते हैं।तो धोनी मान चुके हैं अबकी प्लेऑफ वश की बात नहीं? ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी अपने होम टाउन रांची लौट गए है...