नई दिल्ली, जून 25 -- भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी-20 शृंखला का आगाज 26 जून से हो रहा है। इस सीरीज से सूर्यकुमार यादव युग की समाप्ति और श्रेयस अय्यर युग का उदय होने जा रहा है। अय्यर भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वे भारत के 15वें टी-20 कप्तान बनेंगे। उनसे पहले 14 प्लेयर ऐसे हैं, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में भारत की कप्तानी की है। महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए सबसे लंबे समय तक टी-20 के कप्तान रहे, उन्होंने सबसे ज्यादा मैच भी बतौर कप्तान खेले। कई लोगों को यह डाउट है कि महेंद्र सिंह धोनी ही भारत के पहले टी-20 कप्तान थे। लेकिन ऐसा नहीं है। भारत के पहले टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नहीं बल्कि वीरेंद्र सहवाग थे। खास बात यह है कि सहवाग के लिए सिर्फ पहले टी-20 मैच में ही कप्तानी की थी। उनके कप्तानी का रिकॉर...