महेंद्र लगातार दूसरी बार बने तेरापंथ सभाध्यक्ष
अररिया, मई 19 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज स्थित तेरापंथ भवन में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्र 2026-28 के लिए महेंद्र बैद को सर्वसम्मति से दूसरी बार सभा अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। उनके पुनर्नियुक्ति की घोषणा होते ही समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। ज्ञात हो कि श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ समाज की विभिन्न संस्थाएं सामाजिक एवं आत्मिक उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाती हैं, जिनमें श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा प्रमुख संस्था है। सभा द्वारा प्रत्येक दो वर्षों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष का चयन किया जाता है। पिछले दो वर्षों से महेंद्र बैद अध्यक्ष पद पर रहकर धर्मसंघ की सेवा कर रहे थे। उनके सरल, शांत एवं सुलझे व्यक्तित्व तथा सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए समाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.