देवघर, मार्च 7 -- महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सभागार में चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा में सफल हर्ष मारोदिया को शुक्रवार को सम्मानित किया। पूर्व छात्र हर्ष मारोदिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर 42वां स्थान प्राप्त कर अपनी सफलता का परचम लहराया। हर्ष मारोदिया और पूर्व छात्र सुनील कुमार मंडल रेलवे गार्ड को प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा व उप प्रधानाचार्य शिवनाथ झा ने संयुक्त रूप से अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। मौके पर हर्ष मारोदिया ने बताया कि मेरी सफलता में विद्यालय का मार्गदर्शन व यहां गुरुओं के आशीर्वाद का महत्वपूर्ण योगदान है। सफलता के लिए लक्ष्य का निर्धारण आवश्यक है। अपनी लगन और कठिन परिश्रम के बल पर बड़े लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मौके पर सचिव राजेश कोठारी, विनोद कुमार तिवारी आदि मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.