देवघर, अप्रैल 22 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। बुधवार को महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के नए संसाधनों से युक्त नए भवन में लिफ्ट का उद्घाटन संपन्न हुआ। कोलकाता लायंस इंटरनेशनल के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कनक दुग्गड और विद्यालय के सचिव राजकुमार कोठारी द्वारा नए लिफ्ट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य , शिक्षिका ,स्वागत दल के भैया- बहन और शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विद्यालय के सचिव ने बताया कि आधुनिक संसाधनों से युक्त होने के लिए इस लिफ्ट का होना आवश्यक था। इसलिए लिफ्ट लगाने की व्यवस्था की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि आज हर जगह विकास की बयार बह रही है, इस स्थिति में सभी संसाधनों से युक्त करना भी आवश्यक है। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। वैदिक रीति रिवाज और पूजन के साथ उद्घाटन का ...