महेंद्र महिला कॉलेज में बीएमसी कोर्स में होगा दाखिला
गोपालगंज, जून 27 -- गोपालगंज। जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा ने सत्र 2026-27 के लिए स्नातक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महेंद्र महिला कॉलेज, गोपालगंज में बैचलर इन मास कम्युनिकेशन कोर्स की 60 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। इच्छुक छात्राएं 24 जून से 6 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। विश्वविद्यालय द्वारा पहली मेधा सूची 9 जुलाई को जारी की जाएगी। जबकि चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन एवं नामांकन 10 से 14 जुलाई तक होगा। नामांकन विश्वविद्यालय की मेधा सूची और आरक्षण नियमों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन एवं अन्य जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल और वेबसाइट पर उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.