मधुबनी, अप्रैल 19 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता। देश-विदेश में रह रहे मिथिलांचल वासियों की नजर दिल्ली में आगामी 24 से 28 अप्रैल तक होने वाले चतुर्थ अन्तर्राष्ट्रीय मलंगिया महोत्सव टिकी हुई है। गांधी दर्शन व गांधी स्मृति, राजघाट, नई दिल्ली में यह विराट साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजन होने जा रहा है। इस कारणमिथिलांचल के हृदय स्थली मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड के मलंगिया में जन्मे प्रतिष्ठित नाटककार व निदेशक महेंद्र मलंगिया इन दिनों पूरे देश में चर्चा में बने हुए हैं। इस ऐतिहासिक महोत्सव में मलंगिया रचित 35 नाटकों का मंचन भारत और नेपाल के 35 अलग-अलग चर्चित संस्थाओं द्वारा किया जाएगा। इस अपनी भूमिका निभाने के लिए लोकहित रंगपीठ सेवा संस्थान के कलाकार भी दिल्ली जाएंगे। यह भी पढ़ें- राम को वनवास भेजना कैकेयी की साजिश नहीं मिथिला चित्रकला...