पाकुड़, अप्रैल 9 -- झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष मार्क बास्की की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से अमड़ापाड़ा प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया, जिसमें महेन्द्र मराण्डी को प्रखंड अध्यक्ष एवं विष्णु पहाड़िया को प्रखंड सचिव नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष मार्क बास्की ने कहा कि जिले में सभी प्रखंड कमिटी का विस्तार कर जेएलकेएम को मजबूत किया जाएगा। जिला सचिव मो. जहांगीर अंसारी ने कहा कि महेन्द्र मराण्डी के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। वहीं जिला उपाध्यक्ष राजू राय ने इसे संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.