पिथौरागढ़, जुलाई 28 -- संतोष, गंगोलीहाट। युवाओं को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर यूथ कांग्रेस ने आक्रोश जताया। मंगलवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगोलीहाट के मुख्य चौराहे पर महेंद्र भट्ट का पुतला दहन कर प्रदेश के युवाओं से माफी मांगने की मांग की। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान युवाओं के प्रति पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए कहा कि छात्रों का सम्मान लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना है। कार्यकर्ताओं ने बयान वापस लेने और छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस में गुस्सा इस दौरान पूर्व दायित्वधारी खजान चंद्र गुड्डू, नगर अध्यक्ष दीपक धानिक, नार...