महेंद्र निषाद बने निषाद पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष
लखनऊ, अगस्त 19 -- निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद के आदेश के बाद बुधवार को पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। महेंद्र निषाद को पार्टी का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आरके गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। 27 सदस्यीय कार्यकारिणी में शिवलोचन बिंद, दिवाकर निषाद, बबलू निषाद, दयाशंकर निषाद, ईश्वर दयाल कश्यप व विजय कुमार निषाद को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। इनके अतिरिक्त 11 प्रदेश सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष, एक प्रदेश आईटी प्रभारी, चार प्रदेश सह आईटी प्रभारी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। डॉ. संजय निषाद ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को कहा कि यह केवल पद नहीं बल्कि महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.