अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़। बारिश व तूफान के चलते शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। महेंद्र नगर, हाथरस अड्डा, पला रोड समेत कई स्थानों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। एडीए कालोनी, शाहजमाल छर्रा, अड्डा, बैकुंठ नगर समेत कई स्थानों पर पानी भरा रहा। इस दौरान शहर में कई होर्डिंग व बैनर गिर गए। हालांकि इनसे कोई हताहत नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...