देवरिया, जून 18 -- मदनपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम क्षेत्र के एक गांव स्थित मंदिर परिसर में जगह-जगह कूड़ा का ढेर लगने व गंदगी फैले होने की कुछ लोगों ने शिकायत किया था। जिस पर एडीओ पंचायत ने टीम गठित कर साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। टीम दो दिन तक मंदिर परिसर की साफ-सफाई करेगी।ग्राम पंचायत महेन स्थित बाबा महेंद्रानाथ मंदिर परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढ़ेर लगा हुआ है। जिसकी कुछ लोगों ने शिकायत किया था। एडीओ पंचायत मदनमोहन पाठक ने न्याय पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान अभय यादव के देखरेख में स्वच्छता प्रहरियों की टीम गठित कर मंदिर परिसर की साफ-सफाई कराने को कहा है। जो दो दिनों तक परिसर में साफ-सफाई करेंगे। एडीओ पंचायत मदनमोहन पाठक ने बताया कि मंदिर परिसर में जगह-जगह गंदगी फैले होने की शिकायत मिली थी। जिस पर न्याय पंचायत स्तर पर टीम गठित कर साफ-...