बदायूं, जनवरी 11 -- राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन विस्तार करते हुए उझानी निवासी सूबेदार मेजर महेंद्रपाल सिंह को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। रालोद जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के निर्देशानुसार की गई है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह ने कहा कि वह चौधरी चरण सिंह की विचारधारा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह यादव, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष लता पटेल, युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव योगेश यादव, राजकुमार बघेल, हरवेन्द्र सिंह, विनोद शाक्य , फुरकान खान, चिराग चौधरी आदि कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...