बेगुसराय, अप्रैल 22 -- मंसूरचक। दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति महेंद्रगंज के चुनाव में राम आशीष महतो सात मतों से विजय घोषित किये गये। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी रागिनी कुमारी ने बताया कि महेंद्रगंज दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के चुनाव में कुल एक्कासी मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें दो मत रद्द हुये। रामाशीष को 42 मत तथा शंभू पंडित को 35 मत प्राप्त हुए। कार्यकारणी के पांच सदस्यों का चुनाव हुआ। शेष निर्विरोध रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...