संतकबीरनगर, जून 29 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में महुली कस्बे की पहचान उसकी चहल-पहल वाली बाजार से है। कपड़ा, ज्वैलरी और सब्जी मंडी के लिए मशहूर इस बाजार में रोजाना हजारों लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। लेकिन इन दिनों इस बाजार की तस्वीर बदहाल हो गई है। बाजार को जोड़ने वाला मुख्य इंटरलॉकिंग मार्ग पिछले चार दिनों से घुटनों तक गंदे पानी में डूबा है। सड़क पर फैले दूषित पानी और उससे उठ रही दुर्गंध ने न केवल राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।। बल्कि दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित होने लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह संकट प्राकृतिक नहीं बल्कि मानव निर्मित है。

जलनिकासी की समस्या महुलिया खुर्द गांव के तीन लोगों ने जलनिकासी की वर्षों पुरानी सार्वजनिक नाली को अपनी निजी भूमि बताते हुए मिट्टी डालकर बंद कर दिया। इसके चलते पूरे...