औरंगाबाद, अगस्त 30 -- माली थाना क्षेत्र के महुली गांव में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से 47 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान महुली गांव निवासी सुजय यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह गांव के बधार में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर माली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...