महुली क्षेत्र के युवक की दिल्ली में हुई मौत
संतकबीरनगर, जुलाई 15 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी एक युवक की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रिश्तेदार और ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते रहे। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं।क्षेत्र के दौलतपुर निवासी संदीप (30) पुत्र सत्यनारायण निषाद पिछले कई वर्षों से राजधानी दिल्ली की गुड़ मंडी स्थित एक प्रतिष्ठान पर हलवाई का काम करता था। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक उसके साथ काम करने वाले लोगों का फोन आया कि संदीप की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.