घाटशिला, जनवरी 2 -- गालूडीह महुलिया लेम्पस में अब तक 337 किसानों ने धान बेचा जिसमें से 31 किसानों का पैसा उसके खाते में आ गया है। जिससे किसानों में भी खुशी का आलम है।इस बार प्रमेनट किसान के एकाउंट में जल्द आने से किसानों में भी लेम्पस में धान बेचने की होड़ लगी हुई है किसान बारी बारी धान महुलिया लेम्पस पहुंचा रहे हैं। बता दें कि विगत 15 दिसंबर को धान अधिप्राप्ति केंद महुलिया लेम्पस में खुला। इसमें कि अब तक 37 किसानों ने 2278 किवंटल धान बेचा है।महुलिया लेम्पस में कुल 600 किसान रजिस्टर्ड है।इस बार सरकार के द्बारा 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसमें कुल 2450 रू की दर से किसानों को प्रति क्विंटल धान की खरीदारी की जा रही है। बता दें कि विगत वर्ष 600 में से मात्र 228 किसानों ने ही धान बेचा था। जिसमें कुल 10918 किवंटल ही धान की खरीदारी हो सकी थी।...