सराईकेला, फरवरी 18 -- राजनगर संवादाता । राजनगर प्रखंड के कुमारी और महुलडीह के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को सांसद जोबा माझी के नेतृत्व में यूसील के तुरामडीह जीएम एस मन्ना के साथ वार्ता हुई। महुलडीह माइंस में जीएम समेत अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सांसद ने विस्थापितों की समस्याओं से संबंधित मांगों को पूरा करने को कहा। जीएम ने कर्मचारियों के बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में नामांकन, कैंटीन संचालित करने समेत अन्य बिंदुओं पर सहमति जताई। सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि विस्थापितों की मांगों को प्रबंधन नजरअंदाज नहीं करे। इनकी जो मांगे तत्काल पूरी हो सकती हैं, उसे पूरा करें और अन्य मांगों पर भी गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए समाधान की दिशा में पहल करें। वार्ता के दौरान समाजसेवी कालीपद सोरेन, ग्राम प्रधान नरसिंह मुर्म...