चक्रधरपुर, जनवरी 28 -- सोनुवा, संवाददाता। गणतंत्र दिवस के मौके पर सोनुवा प्रखंड के महुलडीहा हाई स्कूल मैदान में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। इस मौके पर आयोजन समिति नव युवक संघ महुलडीहा के पदाधिकारियों ने फूलों का गुलदस्ता देकर सांसद का स्वागत किया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण बम ब्लास्ट प्रतियोगिता रहा, जिसमें सांसद जोबा माझी गांव की महिलाओं के साथ भाग ली। इसके अलावा बच्चों, युवा और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई। विजेता प्रतिभागियों को सांसद जोबा माझी के हाथों पुरस्कृत किया गया। सांसद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा पर्व-त्योहार के मौके पर आयोजित होने वाले खेलकूद प्रतियोगिता हमें एकसूत्र में बांधती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.