चक्रधरपुर, फरवरी 11 -- मनोहरपुर। महुलडीहा गांव में मंगलवार को नवयुवक संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह का उद्घाटन मनोहरपुर भाग-1 के जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो ने किया। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना की। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के अलावा ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए भी कई तरह की प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा सम्मानित भी किया गया। मौके पर अनादि महतो, राजेश महतो, विनोद महतो, प्रकाश कोड़ा, दीपक महतो, अमन महतो, अनूप महतो, सुजीत महतो, त्रिनाथ नायक के अलावा काफी संख्या में संघ के सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.