घाटशिला, नवम्बर 8 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी पंचायत अंतर्गत महुलडांगरी गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की स्थिति दयनीय बनी हुई है। विद्यालय में कमरे की भारी कमी के कारण विद्यार्थियों को मंदिर प्रांगण और बरामदे में पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है।सरकार भले ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। विद्यालय में कक्षा एक से लेकर आठ तक कुल 186 विद्यार्थी नामांकित हैं, जबकि शिक्षण कार्य के लिए मात्र तीन कमरे और एक बरामदा ही उपलब्ध हैं। ऐसे में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीकांत मुंडा सहित छह शिक्षक बच्चों को किस प्रकार बेहतर शिक्षा प्रदान कर पा रहे हैं, यह शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।विद्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.