हजारीबाग, मार्च 20 -- बड़कागांव , प्रतिनिधि प्रखंड के महुदी विवादित रामनवमी जुलूस मार्ग का जिला व प्रखंड प्रशासन ने अवलोकन किया गया। साथ ही साथ गांव में प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च भी निकाला गया। इस अवसर पर हजारीबाग के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी आनंद शर्मा, प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी शुभम , बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी पवन कुमार, पुलिस निरीक्षक ललित कुमार, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य अधिकारी एवं पुलिस के सशस्त्र जवान शामिल थें। अधिकारियों ने कहा कि सरकार एवं वरीय पदाधिकारियों का जो दिशा निर्देश है उसे पालन करना होगा। विधि व्यवस्था में किसी प्रकार की व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगे कहा गया कि प्रखंड के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्र में...