हजारीबाग, मार्च 17 -- बड़कागांव, प्रतिनिधिहिंदू महासंगठन कर्णपुरा क्षेत्र के पदाधिकारीओं ने महुदी में रामनवमी जुलूस निकालने की मांग को लेकर सांसद कार्यालय बड़कागांव में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन से जुलूस निकालने की अनुमति मांगी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद ने कहा कि रामनवमी जुलूस निकालने को लेकर प्रशासन के द्वारा 16 मार्च सोमवार को दोनों समुदाय के बीच बैठक होनी थी परंतु हो नहीं पायी। प्रशासन जल्द से जल्द प्रयास करें और जुलूस निकालने के लिए अनुमति दें। रामचरित्र ने आगे कहा कि अगर प्रशासन द्वारा इस जुलूस पर सकारात्मक पहल नहीं किया गया तो हम हिन्दू मिलकर कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे । प्रत्येक वर्ष रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा बैरियर लगाया जाता है तो उसे स्थान पर सिमेन्ट का पक्का दीवार दे दिया जाय । अगर ...