धनबाद, अप्रैल 30 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा रेलवे के पीडब्लुआई विभाग में ट्रेकमैन के पद पर कार्यरत जगदीश हांड़ी (54) की तबीयत बुधवार दोपहर को महुदा रेलवे स्टेशन के समीप यार्ड में कार्य करने के दौरान खराब हो गयी। उसके साथी उसे रेलवे अस्पताल महुदा ले गए। तबीयत ज्यादा बिगाड़ने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर ईलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि जगदीश हाड़ी महुदा स्टेशन यार्ड के समीप साफ सफाई का कार्य कर रहा था। दोपहर के समय अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर उसके सहयोगी उसे रेलवे अस्पताल महुदा ले गए। स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर उसे बोकारो सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में जगदीश के परिजनों ने बताया कि जगदीश हाड़ी काफी दिनों से बीमार चल रहा था। मृतक के परिवार में पत्नी एवं दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.