धनबाद, अप्रैल 27 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा क्षेत्र के कंचनपुर में आयोजित दो दिवसीय हनुमत महोत्सव को लेकर रविवार को आयोजन समिति की बैठक सलखु रवानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हनुमंत महोत्सव की सफलता को लेकर ग्राम विकास समिति की ओर से सभी सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी गई तथा कार्यक्रम को सुचारू और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए चर्चा की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा,जलपान और बैठने की विशेष व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए अलग अलग टोलियां बनाई गई हैं।​ महोत्सव के प्रथम दिन सोमवार को हनुमत पूजन और पंचांग पूजन के साथ महोत्सव का आगाज होगा। वहीं मंगलवार को होने वाले विशाल भंडारे और प्रवचनकर्ता हेमंत कुमार दुबे के प्रवचन के लिए भव्य पंडाल तैयार कर लिया गया है। ​समिति के सदस्य...