धनबाद, अप्रैल 5 -- महुदा, प्रतिनिधि। तारगा पंचायत के आमाडीह बस्ती में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 108 मारुति नंदन महायज्ञ को लेकर शनिवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। जिसमें 251 कुवांरी कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। महायज्ञ के मुख्य यजमान तारा बाउरी पत्नी अंजु देवी, शंकर महली पत्नी रीना देवी, राम प्रसाद राय पत्नी पुतुल देवी, हरि प्रसाद राय पत्नी राखी देवी, खगेश्वर राय पत्नी कारला देवी एवं सिद्धेश्वर राय पत्नी सुगिया देवी प्रधान कलश लेकर आगे आगे चल रहे थे। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर मछियारा, महुदा बाजार, लालबंगला होते हुए कतरी नदी तट पहुंची। यहां यज्ञ के आचार्य शिवशंकर पांडेय एवं अपूर्वा पाठक ने विधि-विधान से मुख्य यजमान सहित अन्य श्रद्धालुओं के कलश में जल भरण करवाया। तत्पश्चात कलश यात्रा पुन: मंदिर के लिए ...